10 Breakfast Products in India Ranked from Worst to Best For 2026
जब हमने बाजार में मिलने वाले लोकप्रिय ब्रेकफास्ट प्रोडक्ट्स के इंग्रेडिएंट्स (सामग्री) की गहराई से जांच की, तो कई चौंकाने वाली बातें सामने आईं। आइए आज पर्दा उठाते हैं इन कमर्शियल प्रोडक्ट्स के पीछे छिपे सच से और जानते हैं कि हमारे लिए क्या बेहतर है।
ब्रेड का खेल- मैदा, ब्राउन ब्रेड और मार्केटिंग का धोखा
नाश्ते की बात हो और ब्रेड का जिक्र न हो, ऐसा शायद ही कभी होता है। लेकिन कौन सी ब्रेड वाकई सेहतमंद है, यह समझना बहुत जरूरी है।
1. वाइट ब्रेड और ब्राउन ब्रेड का सच:- वाइट ब्रेड पूरी तरह मैदे से बनती है। जब लोग इसके नुकसान समझने लगे, तो कंपनियों ने 'ब्राउन ब्रेड' बाजार में उतार दी। ज्यादातर ब्राउन ब्रेड असल में मैदे से ही बनती हैं, बस उस पर कैरेमेल कलर मिला दिया जाता है ताकि वह देखने में होल वीट (आटे की ब्रेड) जैसी लगे।
2. मल्टीग्रेन ब्रेड का भ्रम:- नियमों के फेर में कंपनियां फ्रंट पर 'मल्टीग्रेन' या 'होल वीट' लिख देती हैं, जबकि अंदर मुख्य इंग्रेडिएंट मैदा ही होता है।
3. खरीदने का सही तरीका:- ऐसी ब्रेड कभी न खरीदें जिसके फ्रंट पर सिर्फ बड़े-बड़े दावे किए गए हों। हमेशा पैकेट के पीछे सामग्री सूची देखें और वही ब्रेड चुनें जिस पर साफ-साफ "जीरो मैदा" या 100% आटा ब्रेड लिखा हो। इसके अलावा, कुछ ब्रांड्स में ऐसे प्रिजर्वेटिव्स या ब्रेड इम्प्रूव्स भी इस्तेमाल होते हैं जो सेहत के लिए ठीक नहीं हैं, इसलिए हमेशा क्लीन इंग्रेडिएंट्स वाले ब्रांड्स का ही चुनाव करें।
जैम और चॉकलेट स्प्रेड्स: बच्चों की सेहत से खिलवाड़
बच्चों के टिफिन या ब्रेड पर लगने वाले जैम और चॉकलेट स्प्रेड्स को बड़े प्यार से विज्ञापनों में 'फ्रूट पावर' या 'एनर्जी' के रूप में दिखाया जाता है।
1. जैम की सच्चाई:- कई लोकप्रिय मिक्स्ड फ्रूट जैम के पैकेट पर भले ही ताजे फलों की तस्वीरें हों, लेकिन उनका पहला इंग्रेडिएंट फल नहीं बल्कि रिफाइंड शुगर (चीनी) होता है। सुबह-सुबह इस तरह का हाई-शुगर फूड बच्चों या बड़ों में ओबेसिटी, फैटी लिवर और टाइप-2 डायबिटीज का खतरा तेजी से बढ़ाता है
2. चॉकलेट स्प्रेड्स:- इनमें कैलोरी, पाम ऑयल और चीनी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है
3. बेहतर विकल्प:- बाजार में अब कई ऐसे स्टार्टअप ब्रांड्स आ चुके हैं जो अनरिफाइंड शुगर या शहद से बने बेहतर विकल्प देते हैं। बेहतर होगा कि आप बाजार के महंगे और केमिकल वाले स्प्रेड्स की जगह घर पर ही खजूर और नट्स से फ्रेश चॉकलेट स्प्रेड तैयार करें।
पीनट बटर और मेयोनेज़, क्या वाकई यह हेल्दी हैं?
1. पीनट बटर:- फिटनेस लवर्स के लिए पीनट बटर पहली पसंद है। लेकिन कई ब्रांड्स इसमें टेस्ट बढ़ाने के लिए हाइड्रोजनेटेड ऑयल्स (पाम या सोयाबीन फैट) मिला देते हैं, जो दिल की सेहत के लिए हानिकारक हैं। हमेशा वही पीनट बटर चुनें जिसके डिब्बे में सिर्फ एक ही चीज लिखी हो—मूंगफली (Peanuts)।सैंडविच
2. मेयोनेज़:- सैंडविच या बर्गर में इस्तेमाल होने वाली मेयोनेज़ दूध से नहीं, बल्कि सस्ते सोयाबीन तेल और ढेर सारे फिलर्स से बनती है। इसमें हेल्दी कुछ नहीं होता, सिवाय भारी मात्रा में फैट के। इसके बजाय घर पर पनीर या काजू से बने नेचुरल स्प्रेड्स का इस्तेमाल करना समझदारी है।
ब्रेकफास्ट सीरियल्स और मूसली का सच
चोकोस और फ्लेवर्ड सीरियल्स:- कार्टून के डिब्बों में बिकने वाले ये सीरियल्स देखने में जितने आकर्षक लगते हैं, सेहत के लिए उतने ही नुकसानदायक हैं। इनमें बिस्कुट जितनी ही चीनी, पाम ऑयल और आर्टिफिशियल फ्लेवर्स होते हैं।
1. मूसली का भ्रम:- फ्रूट्स और नट्स वाली मूसली के नाम पर कई बार चीनी में लिपटे हुए ड्राई फ्रूट्स और सिंथेटिक कलर्स परोस दिए जाते हैं।
2. क्या चुनें? हमेशा 'नो एडेड शुगर' और ट्रांसपेरेंट इंग्रेडिएंट्स वाली मूसली चुनें। सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप खुद घर पर रोस्टेड ओट्स, बादाम, अखरोट और सीड्स मिलाकर अपनी फ्रेश मूसली बना लें।
इंस्टेंट ओट्स और रेडी-टू-ईट मील्स
भागदौड़ में 2 मिनट में बनने वाले मसाला ओट्स या रेडी-टू-ईट उपमा-पोहा बड़े सुविधाजनक लगते हैं। लेकिन पैकेट के पीछे नजर घुमाएंगे तो पता चलेगा कि इनमें डिहाइड्रेटेड सब्जियां मात्र 1 से 2 प्रतिशत ही होती हैं। इसके अलावा, स्वाद बढ़ाने के लिए इनमें माल्टोडेक्सट्रिन (Maltodextrin) और फ्लेवर एनहांसर्स डाले जाते हैं जो ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ाते हैं। घर पर ताजी सब्जियों के साथ बनाया गया नाश्ता हमेशा इन पैकेटबंद चीजों से हजार गुना बेहतर होता है।
10 आसान और हेल्दी घर पर आसानी से बन जाएं
यदि आप विज्ञापनों के धोखे से बाहर निकलकर सच में एक एनर्जेटिक और हेल्दी ब्रेकफास्ट चाहते हैं, तो इन आसान विकल्पों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें..
2. हेल्दी होममेड चॉकलेट स्प्रेड:- भुने हुए बादाम (या हेजलनट्स), खजूर, अनस्वीटेंड कोको पाउडर और थोड़ा सा दूध या नारियल का तेल मिक्सी में पीस लें। यह बच्चों को भी बहुत पसंद आएगा और पूरी तरह गिल्ट-फ्री है।
3. क्रीमी पनीर स्प्रेड:- घर पर थोड़ा सा पनीर, लहसुन, नींबू का रस, नमक और काली मिर्च को ब्लेंड करके एक बेहतरीन और प्रोटीन से भरपूर सैंडविच स्प्रेड बना सकते हैं
4. क्विक पोहा मिक्स:- पोहे को घी, कढ़ी पत्ता, सौंफ और भुनी हुई मूंगफली के साथ हल्का रोस्ट करके एयर-टाइट डिब्बे में रख लें। सुबह सिर्फ गर्म पानी डालें और 5 मिनट में फ्रेश पोहा तैयार पाएं।
5. हेल्दी ओट्स स्मूदी:- ओट्स, एक केला, शुद्ध पीनट बटर और थोड़ा सा कोको पाउडर दूध के साथ मिक्सी में घुमाएं। यह एक ऐसा पेट भरने वाला नाश्ता है जो आपको घंटों तक ऊर्जावान रखेगा।
6. पारंपरिक विकल्प:- चाय के साथ मैदे वाले अनहेल्दी रस्क खाने की बजाय पारंपरिक मुरमुरा (लाया) का सेवन करें। यह क्रंची भी होता है और पेट के लिए भी हल्का रहता है।
निष्कर्ष
दोस्तों हम सभी जानते है की बाजार की चमक-दमक वाली पैकेजिंग और लुभावने विज्ञापन अक्सर हमें ऐसी चीजें खरीदने पर मजबूर कर देते हैं जो हमारी सेहत के लिए धीमा जहर साबित होती हैं। किसी भी प्रोडक्ट को खरीदने से पहले उसके पीछे लिखे इंग्रेडिएंट्स को पढ़ने की आदत डालें। जितना हो सके, पैकेटबंद चीजों से दूरी बनाएं और अपने किचन में मौजूद ताजी, नेचुरल चीजों से दिन की शुरुआत करें। आपकी थोड़ी सी जागरूकता आपको और आपके पूरे परिवार को कई गंभीर बीमारियों से दूर रख सकती है।
Disclaimer
इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य जागरूकता और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है। यह किसी भी प्रकार की चिकित्सीय सलाह (Medical Advice), पेशेवर निदान या उपचार का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी निर्णय को लेने से पहले या अपने खान-पान में कोई बड़ा बदलाव करने से पहले किसी योग्य डॉक्टर या सर्टिफाइड डाइटीशियन (Nutritionist) की सलाह अवश्य लें। लेखक या वेबसाइट इस लेख में उल्लेखित उत्पादों के किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष उपयोग से होने वाले परिणाम के लिए उत्तरदायी नहीं हैं।



